{"_id":"62d1a15989a4de54e47ec3c7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241583425","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को कार में खींचकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका को कार में खींचकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास,
विज्ञापन
शिक्षिका को कार में खींचकर दुष्कर्म का किया प्रयास
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र की एक शिक्षिका ने कुछ लोगों पर सरेराह कार में खींचकर अपहरण व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वह जिले में एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है, जबकि उसके पति पुलिस में मुरादाबाद में तैनात हैं। 29 जून को वह अपने सहेली के साथ हापुड़ बैंक में आई थी। इस दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए जबरन कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। कार में खींचने के दौरान उसके कपड़े भी फट गए और दुष्कर्म का प्रयास किया।
दोनों महिलाओं का शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो कार में बैठे लोग मौके से फरार हो गए। मामले में पीड़िता ने चौकी और कोतवाली में तहरीर दी। मगर कार्रवाई नहीं की गई। एसपी से शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पीड़िता जिला अमरोहा में बतौर शिक्षिका तैनात थी। इस दौरान भी आरोपी ने ऐसी ही हरकत की थी। हापुड़ स्थानांतरण होने के बाद भी आरोपी नए-नए नंबरों से फोन काल और अश्लील मेसेज भेज रहा है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।