फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में हर महीने चोरी हो रही 30 लाख की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में हर महीने चोरी हो रही 30 लाख की बिजली
विज्ञापन

हापुड़। जिले के तीनों उपखंड क्षेत्रों में हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की तीन से पांच लाख यूनिट बिजली चोरी हो रही है। हापुड़, पिलखुवा के दो-दो और गढ़ के एक क्षेत्र में 35 फीसदी तक लाइनलॉस मिला है। शासन के आदेश पर फीडर की जांच के लिए विजिलेंस टीम को जिम्मेदारी दी गई है। पहले दिन टीम ने लाखों रुपये की चोरी से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और रीडिंग स्टोर के खेल पकड़ा गया।
भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड डेढ़ गुना तक बढ़ी है, लेकिन राजस्व में इजाफा नहीं हो रहा है। इसका बड़ा कारण बिजली की चोरी है। इसे रोकने के लिए शहर, गांवों में रबर वाले इंसुलेटिड वायर डाले जा रहे हैं। मीटर भी लगा दिए गए, लेकिन चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका बड़ा कारण बिजली कर्मियों द्वारा ही बिजली चोरों को संरक्षण देना भी है। अधिकारियों के जाने से पहले ही सूचना क्षेत्रों में फैला दी जाती है, जिसके कारण चोरी नहीं पकड़ी जाती।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रदेश के सर्वाधिक लाइनलॉस वाले इलाकों को चिन्हित किया गया। इसमें हापुड़ के पांच फीडर भी हाई लाइनलॉस में शामिल किए गए हैं। इन फीडरों से जुड़े इलाकों में 65 फीसदी बिजली का ही राजस्व निगम को मिलता है, 35 फीसदी बिजली चोरी कर ली जाती है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने इन फीडरों को चोरी मुक्त करने के लिए अब विजिलेंस से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिविजन के अनुसार उपभोक्ता और बिजली की खपत
डिविजन शहरी उपभोक्ता ग्रामीण खपत/महीना
हापुड़ 61062 32038 70
गढ़मुक्तेश्वर 9014 82463 68
पिलखुवा 21870 67310 64
(नोट : बिजली की खपत मिलियन यूनिट प्रति महीना है)
ये पांच क्षेत्र हैं हाई लाइनलॉस
* हापुड़ का बुलंदशहर रोड।
* हापुड़ मुख्य शहर।
* पिलखुवा टाऊन और पिलखुवा फीडर।
* गढ़ टाऊन।
बुलंदशहर रोड फीडर पर की कार्रवाई
* बुलंदशहर रोड आवास विकास में गुलजार पुत्र महबूब को मीटर की डिस्प्ले में खराबी कराकर बिल से अधिक खपत करते पकड़ा।
* कोटला मेवतियान में अली शेर पुत्र गुलशेर को घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चलाते पकड़ा।
* विद्युत मीटर में लाखों की रीडिंग स्टोर मिली।
(नोट: यह कार्रवाई प्रवर्तन दल के एई एससी यादव, मुमताज खान, बिजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सचिन की टीम ने की, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।)
कोट-
लाइनलॉस कम करने के लिए विजिलेंस की निगरानी में अब जिले के पांचों क्षेत्र को रखा जाएगा। बिजली चोरी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed