फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ मार्गों पर हर दो किलोमीटर पर तैनात रहेंगे अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ मार्गों पर हर दो किलोमीटर पर तैनात रहेंगे अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार पुलिस प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्थाओं में जुटा है। कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो, इसके लिए मुख्य कांवड़ मार्गों पर हर एक दो किलोमीटर क्षेत्र में जिलास्तरीय अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इस क्षेत्र में सभी जिम्मेदारी इन अधिकारियों की होगी।
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि कांवड़ को लेकर शासन स्तर से तैयारियों की समीक्षा हो रही है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। डीएम ने बताया कि कांवड़ मार्गों को जहां दुरुस्त किया जा रहा है, वहीं पेड़ों की छटाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रा में महिला कांवड़ियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है, ऐसे में इनकी सुरक्षा प्राथमिकता है।
विज्ञापन

शिविर के पास तैनात रहेंगी महिला सिपाही
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महिलाओं को शिविर में रुकने के लिए अलग से व्यवस्था कराई जाएगी। मुख्य शिविरों में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शिविरों में खासतौर पर महिला और पुुरुषों के शौचालय अलग-अलग रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था न बिगड़े
वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखना है, लेकिन इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आम लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रूट का डायर्जन और व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए कि सड़कों पर जाम न लगे। सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed