फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा : जिले में 82 स्थानों पर सीसीटीवी और 11 आईपी जैमर लगेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा - जिले में 82 स्थानों पर सीसीटीवी और 11 आईपी जैमर लगेंगे
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 82 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और 11 स्थानों पर आईपी जैमर लगाए जाएंगे। आईपी जैमर कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेेगा और इससे कांवड़ियों की जिले में आने की संख्या और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगने हैं। आईपी जैमर का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले में प्रवेश और बाहर निकलने वाले 11 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां इन्हें लगाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कांविड़यों के आगमन पर लगातार निगरानी करना है। संदिग्धों पर नजर बनाए रखने में भी यह कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

एसपी ने ली कांवड़ शिविर संचालकों की बैठक
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बुधवार को एसपी दीपक भूकर ने क्षेत्र के कांवड़ शिविर संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि कांवड़ शिविरों को लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगा। बिना अनुमति के कोई भी शिविर नहीं लगेगा। कांवड़ शिविर कांवड़ियों की आने वाली साइड में ही सड़क से बीस फुट हटकर लगाया जाएगा। यहां बजने वाले डीजे नियंत्रित आवाज में ही बजेगा। ताकि दूसरे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शिविर में अस्थाई बिजली के मीटर लगाने के बाद सड़क के दोनों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जाए। बिजली के तार दुरुस्त हों, फायर सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर में सेवादारों का सत्यापन कराकर ही उन्हें कार्य दिया जाए। खासकर खाना बनाने वालों का प्रमुखता से पुलिस सत्यापन कराकर की रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में सीसीटीवी लगाने जरूरी हैं और महिला पुरुषों के लिए अलग से शौचालय बनवाया जाए। कांवड़ रखने के स्टैंड बनाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed