{"_id":"62c9ae779742b55b94347587","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd24128183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन
मंसूरपुर कट के पास हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद टूटे पड़े ट्रक को सड़क से हटाती जेसीबी । संवा?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के हापुड़ बाईपास एनएच 09 मंसूरपुर कट के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए जिसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक ट्रक में ही फंस गया और पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के गांव बडरिया निवासी हरिराज मीणा (32) व क्लीनर प्रेमपाल को साथ चावल लेकर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही ट्रक नेशनल हाईवे 09 बाईपास पर मंसूरपुर कट के पास पहुंचा तो सामने चल रहे बिस्किट से भरे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे इनका ट्रक पीछे से घुस गया और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में हरिराज मीणा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव ट्रक में बुरी तरह फंस गया। जबकि प्रेमपाल को मामूली चोट आई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि क्रेन के द्वारा ट्रक को हटवाया गया है। क्षतिग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है।