फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवड़ यात्रा : हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन, ड्रोन से होगी निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ यात्रा- हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के कारण दो वर्ष बाद बिना पाबंदी के आयोजित हो रही कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी मार्गों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं कांवड़ मागों पर आम लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने रूट प्लान तैयार कर लिया है, हालांकि इसे लागू करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं है। कांवड़ियों की संख्या के आधार पर लागू किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर हाईवे पर कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर वर्ष एनएच-09 पर रूट डायवर्जन किया जाता है। करीब एक सप्ताह तक वाहनों को हापुड़ से मुरादाबाद के बीच विभिन्न मार्गों से होकर निकाला जाता है। इसके अलावा गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को भी हापुड़ से होकर गुजरते है। ऐसे में इस बार पुलिस कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच रूट प्लान पर काम कर रही है।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगा रूट डाइवर्जन ---
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात -
दिल्ली और जिला गाजियाबाद की तरफ से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजौई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते से होकर मुरादाबाद की ओर जाएंगे।
-हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला अंडर पास से किठौर होते हुए परीक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज बिजनौर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाला यातायात
हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी होते हुए जिला बुलंदशहर के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात
मेरठ वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली, देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।
मुरादाबाद और उत्तराखंड से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, निजामपुर चौराहे से छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की ओर जाएंगे। जबकि मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात को जिला अमरोहा से वाया जोया, नौगांवा सादात, नूरपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की तरफ जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
स्याना से मेरठ की तरफ जाने वाला यातायात
स्याना से वाया बीबी नगर, गुलावठी, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, ततारपुर बाईपास, टियाला अंडरपास, किठौर होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे।
कांवड़ियों के भेष में होंगे पुलिसकर्मी
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए कुछ पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के भेष में भी सड़कों पर तैनात किया जाएगा, जो संदिग्धों की गतिविधि पर नजर रखेंगे। इनके द्वारा कांवड़ शिविरों पर भी नजर रखी जाएगी।

हेलीकाप्टर से होगी पुष्प वर्षा -
कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। दो वर्ष पहले डीएम अदिति सिंह और एसपी यशवीर सिंह द्वारा पुष्प वर्षा की गई थी। कोरोना काल के बाद से अब एक बार फिर पुलिस प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed