फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पति की हत्या के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पति की हत्या के आरोप में मायके पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में कुछ दिन पहले युवक की मौत के मामले में पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव कनिया कल्याणपुर निवासी चांदनी ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के हर्ष विहार कॉलोनी निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि उसके पति महेंद्र ने कुछ दिन पहले मायके पक्ष के लोगों को 60 हजार रुपये उधार दिए थे। 16 जून को मायके पक्ष के लोगों ने पति को फोन कर रुपये लौटाने की बात कहते हुए कनिया कल्याणपुर बुलाया था। शाम को पांच बजे उसने पति से फोन पर बात की तो सब कुछ ठीक था और उसने बताया था कि वह सालों के साथ ट्यूबवेल पर नहाने जा रहा है। 16 जून को रात के वक्त मायके पक्ष के लोगों ने उसे बताया कि महेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला था। पीड़िता का आरोप है कि महेंद्र के शरीर और मुंह पर चोट के निशान थे। रुपये लौटाने को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने पति की हत्या का शव फांसी के फंदे से लटकाया था। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों रोहित, सुक्खन, सुरेंद्र, प्रमोद, शिवा और शंकर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो पीड़िता के भाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed