फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो घरों से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को अपना निशाना बनाया। चोर घरों से दो लाख रुपये के आभूषण, हजारों की नगदी व सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पीड़ित के घर में तीन बार चोरी हो चुकी है, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। उधर मामले की जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज का हंसते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चौकी इंचार्ज के इस व्यवहार से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव निवासी श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की देर रात अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी बीच चोर उनके घर में घुस आए और घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता सुबह चला, एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि इस पूर्व उसके घर में तीन बार चोर चोरी की वारदात कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ने किसी भी चोरी का आजतक खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

दूसरी चोरी गांव के नाजिम के यहां हुई। उसने बताया कि चोर उसके घर में घुसकर एक चांदी का सेट व पाजेब व एक सोने की अंगूठी सहित 24 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ली। सूचना पर कुचेसर चौपला चौकी इंचार्ज फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मामले में पीड़ितों की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के व्यवहार से ग्रामीणों में रोष
जांच के दौरान चौकी इंचार्ज शुभम चौधरी हंसते हुए नजर आए। उनके इस व्यवहार की वीडियो कुछ ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। चौकी इंचार्ज के इस व्यवहार से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed