{"_id":"62b88d13c7e1e96dbe7d328d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240634613","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सिंचाई मंत्री के परिजनों से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सिंचाई मंत्री के परिजनों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सिंचाई मंत्री के परिजनों से धोखाधड़ी
हापुड़। बसपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे लखीराम नागर के पौत्र, पुत्रवधू और भांजे के साथ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उनके राजस्थान स्थित भिवाड़ी दूध के प्लांट में धोखे से कुछ लोगों ने फर्जी कागजातों के माध्यम से शेयर अपने नाम कर लिए।
लखीराम नागर ने बताया कि उनका कुचेसर रोड चौपला के पास दुग्ध प्लांट है। राजस्थान के भिवाड़ी में उनके पौत्र भव्य नागर और पुत्रवधू मंजु नागर का भी दुग्ध प्लांट है। भाजें सुरेंद्र सिंह की भी इसमें साझेदारी है। सुरेंद्र सिंह ने राजस्थान के भिवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उनकी कंपनी के साझीदारों ने फर्जी तरीके से त्यागपत्र बनवाकर संबंधित सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए और कंपनी में 62 प्रतिशत शेयर की हिस्सेदारी अपनी दर्शाते हुए कब्जा कर लिया। जालसाजी का पता लगने के बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्थान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।