फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चोरी की जांच के दौरान मिले सिलिंडर, गोदाम सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोदाम सील करतीं पूर्ति विभाग की एआरओ प्रीति उपाध्याय। संवाद - फोटो : HAPUR
चोरी की जांच के दौरान मिले सिलिंडर, गोदाम सील
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंडी मंदिर स्थित शनिवार को एक मकान में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस को घर में बड़ी संख्या में सिलिंडर मिले थे। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने हापुड़ में मेरठ रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गुरु कृपा एजेंसी के कार्यालय के साथ बागड़पुर स्थित गैस गोदाम को सील कर दिया है।

शुक्रवार को चंडी मंदिर मोहल्ला स्थित एक मकान में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान घर में 60 से 65 सिलिंडर मिले थे। जिसकी सूचना पुलिस ने पूर्ति विभाग को दी थी। गैस सिलिंडर मिलने की जांच के बाद पता चला कि घर की एक सदस्य मेरठ रोड स्थित गैस एजेंसी में मैनेजर है। उसने अवैध तरीके से सिलिंडर अपने घर में रखे हुए थे। रविवार देर शाम पूर्ति विभाग की एआरओ प्रीति उपाध्याय ने गैस गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर घर में कैसे पहुंचे उसकी जांच की जा रही है। अवैध रूप से सिलेंडरों की सप्लाई की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed