फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

48 घंटे बाद आ सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
48 घंटे बाद आ सकता है मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन

हापुड़। जिले में अगले 48 घंटे में मानसून आने की संभावना है। जिसके बाद पिछले तीन माह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
गर्मी का प्रकोप लगाता बढ़ता जा रहा है, हाल यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने तक से कतरा रहे हैं। कूलर-पंखे तक गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। लेकिन, अब जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष मानसून कुछ देरी से आ रहा है। बुधवार को क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश हो सकती है। इसके बाद लगातार पांच से छह दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मंगलवार से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। फिलहाल दो दिनों तक तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से परेशान रहे लोग
शनिवार को सुबह सूर्यदेव के दर्शन होते ही गर्मी का एहसास होने लगा। दोपहर 12 बजे तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। सड़कों पर लोग धूप से बचते नजर आए। दोपहर के समय बेहद कम संख्या में लोग सड़कों और बाजारों में दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले छह दिन इस प्रकार रहेगा तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
26 जून 40 30
27 जून 39 29
28 जून 38 29
29 जून 37 28
30 जून 32 26
01 जुलाई 33 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed