{"_id":"62b342275dde0620a821c966","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240437421","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की पर वसूली कर रहा फर्जी जेई पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की पर वसूली कर रहा फर्जी जेई पकड़ा
विज्ञापन
सरावनी में पकड़ा गया फर्जी जेई
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की पर वसूली कर रहा फर्जी जेई पकड़ा
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में ऊर्जा निगम का फर्जी जेई बनकर आटा चक्की पर अवैध वसूली का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पिछले कुछ महीनों से गांवों में जाकर भोले भाले लोगों से रुपये ऐंठ रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
बुधवार दोपहर एक युवक गांव सरावनी निवासी शाहिद की आटा चक्की पर खुद को ऊर्जा निगम का जेई बताते हुए पहुंचा। यहां बिजली का लोड अधिक बताते हुए सुविधा शुल्क की मांग करने लगा। चक्की संचालक को शक होने पर उसने एक विद्युत कर्मचारी से असली जेई का नंबर लेकर उसे फोन किया तो पता चला कि असली जेई किसी दूसरे गांव में मौजूद थे। इस पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर मुदाफरा चौकी पर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी गांव की एक आटा चक्की से तीन हजार रुपये की रिश्वत ले चुका है।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र शोभाराम निवासी गांव नंगला थाना सरधना जिला मेरठ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।