{"_id":"62b1fa8c5986f5233634c353","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2403869144","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर पकड़े
धौलाना। हरियाणा से शराब लाकर थाना क्षेत्र में बेचने के प्रयास में जुटे दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को पुलिस व एसओजी की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू एरिया में दबोच लिया। पुलिस ने कैंटर में लदी 160 पेटी बरामद की है। जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक पुलिस को देखकर कैंटर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा करते हुए कैंटर के पकड़ लिया। पूछताछ में जानकारी मिली कि कैंटर में हरियाणा मार्का की 160 पेटी अवैध शराब है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वह हरियाणा/चंडीगढ से सस्ते दामों में शराब खरीदकर यहां विभिन्न क्षेत्रों व जनपदों में बेच देते हैं। तस्करों ने अपना नाम अमन पुत्र शौकीन निवासी इकबाल नगर, थाना लिसाडी व वाजिद पुत्र यामीन निवासी हुमायूं नगर थाना खरखौदा मेरठ बताया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।