{"_id":"62b1f70f1f224a6bb41aa8b2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2403856161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल के बच्चे को कोरोना, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल के बच्चे को कोरोना, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची चार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल के बच्चे को कोरोना, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची चार
हापुड़। जिले में मंगलवार को दस साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है, इनमें दो को बुखार है, जबकि दो खांसी, जुकाम से परेशान हैं।
कोरोना के मामले बढ़ रहे है, इसके लिए 22 केंद्रों पर कोरोना की जांच शुरू करा दी गई है। मंगलवार को 837 लोगों की जांच कराई गई, इसमें एक दस साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला। बच्चे को हल्का बुखार और नजला-खांसी की समस्या थी। दवा देने के बाद बच्चे के बुखार में आराम है। बच्चे को होम आइसोलेट करा दिया गया है, सर्विलांस टीमों को निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि जिले में चौथी लहर शुरू हो गई है। लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। टीकाकरण में भी तेजी के आदेश हैं, जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। जबकि अब तक छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---1001055
कुल मरीज---14951
स्वस्थ मरीज--14724
सक्रिय मरीज--04
कुल मौत---223
कोट-
कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहे, तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। लक्षण मिलने पर जांच अवश्य कराएं, इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सक्रिय मरीजों की हालत में सुधार है। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।