फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दस साल के बच्चे को कोरोना, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची चार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दस साल के बच्चे को कोरोना, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची चार
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को दस साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है, इनमें दो को बुखार है, जबकि दो खांसी, जुकाम से परेशान हैं।
कोरोना के मामले बढ़ रहे है, इसके लिए 22 केंद्रों पर कोरोना की जांच शुरू करा दी गई है। मंगलवार को 837 लोगों की जांच कराई गई, इसमें एक दस साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला। बच्चे को हल्का बुखार और नजला-खांसी की समस्या थी। दवा देने के बाद बच्चे के बुखार में आराम है। बच्चे को होम आइसोलेट करा दिया गया है, सर्विलांस टीमों को निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने माना है कि जिले में चौथी लहर शुरू हो गई है। लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। टीकाकरण में भी तेजी के आदेश हैं, जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। जबकि अब तक छह मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---1001055
कुल मरीज---14951
स्वस्थ मरीज--14724
सक्रिय मरीज--04
कुल मौत---223
कोट-
कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहे, तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। लक्षण मिलने पर जांच अवश्य कराएं, इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। सक्रिय मरीजों की हालत में सुधार है। - डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed