फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एक संक्रमित मिला, सक्रिय मरीज हुए तीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एक संक्रमित मिला, सक्रिय मरीज हुए तीन
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना से चार दिन पहले संक्रमित हुई महिला के संपर्क में आकर उसका पति भी संक्रमित हो गया है। दोनों को बुखार की समस्या है, हालांकि पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन है, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। बुखार के हर मरीज की जांच के आदेश सीएमओ ने दिए हैं।
इन दिनों कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला तेज हो गया है, बीते तीन दिन से रोजाना मरीज मिल रहे हैं। जसरूपनगर निवासी व्यक्ति ने बुखार होने पर कोरोना की जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित मिला है। ट्रैवलिंग हिस्ट्री खंगालने पर पता चला कि उसकी पत्नी भी चार दिन पहले संक्रमित हो गई थी। उसकी के संपर्क में आकर उक्त व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

पत्नी को तीन दिन तक बुखार रहा था, चौथे दिन हालत में सुधार आया है। वहीं पति भी बुखार से पीड़ित चल रहा है। स्वास्थ्य अफसरों ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों को होम आइसोलेट कराया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर सीएमओ ने बुखार के हर मरीज की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---999521
कुल मरीज--14949
स्वस्थ मरीज--14723
सक्रिय मरीज--03
कुल मौत----223
कोट-
कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं। ताकि दूसरे लोगों में संक्रमण न फैले। सक्रिय मरीजों का उपचार कराया जा रहा है, सभी की हालत सामान्य है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed