{"_id":"62b0a6ed19b39653d86344e5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240337740","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में रुकी रेल और रोडवेज बसों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में रुकी रेल और रोडवेज बसों की रफ्तार
विज्ञापन
सोमवार को अग्निपथ योजना के प्रदर्शन को लेकर रोडवेज बस अड्डे पर तैनात किये गये पीएसी के जवान । संव?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ के विरोध में रुकी रेल और रोडवेज बसों की रफ्तार
हापुड़। अग्निपथ के विरोध के कारण रेल और रोडवेज बसों की रफ्तार थम सी गई है। विरोध के कारण सोमवार को रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी पैसेंजर समेत दस प्रमुख ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया। इसके अलावा जिले के गांवों तक जाने वाली बसों का दायरा भी घटा दिया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों समेत पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अग्निपथ योजना के विरोध में भर्ती की तैयारी करने वाले युवा जगह-जगह ट्रेनों और बसों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। युवाओं के द्वारा रेलवे ट्रैक को भी बाधित किया जा रहा है। रेलवे को राजस्व की हानि न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ऐसी ट्रेनों के संचालन को रद्द किया जा रहा है, जो प्रभावित क्षेत्रों से गुजरती हैं। सोमवार को भारत बंद आह्वान के चलते रेलवे द्वारा अधिक एहतियात बरती गई।
रेलवे प्रशासन ने सोमवार को हापुड़ से दिल्ली, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद तक जाने वाले पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया। जिसके कारण प्रतिदिन दिल्ली समेत आसपास क्षेत्रों में नौकरी व अपना व्यवसाय करने के लिए जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। अवध-असम एक्सप्रेस को मंगलवार को भी रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों का लिया सहारा
पैसेंजर ट्रेनें और एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने के कारण दैनिक यात्रियों समेत अन्य यात्रियों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर आवागमन किया। इसके अलावा लोगों ने रोडवेज बसों और अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
-----
सोमवार को ये ट्रेनें रहीं रद्द --
ट्रेन संख्या कहां से कहां तक ट्रेन का नाम
04339 बुलंदशहर से तिलक ब्रिज शटल पैसेंजर
04335 मुरादाबाद से आनंद विहार मेमू पैसेंजर
14315 बरेली से नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
15274 आनंद विहार से रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस
14018 आनंद विहार से रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस
14009 बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार चंपारन एक्सप्रेस
15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस
15279 अमृतसर से सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस
14673 जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस
सूना पड़ा रेलवे स्टेशन -
रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली मुख्य पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द होने के चलते सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के बाद भी सुनसान रहा। पूरे रेलवे स्टेशन पर अधिकांश रेलवे का स्टाफ ही नजर आ रहा था। जो कोई यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच भी रहे थे वह पूछताछ कर वापस लौट रहे थे। इसके अलावा आरपीएफ के जवान गश्त करते नजर आ रहे थे।
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने डाला डेरा
अग्निपथ को लेकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे अलर्ट के चले आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त वीके मिश्रा ने हरिद्वार से आकर स्टेशन पर फोर्स के साथ डेरा डाल लिया है। उन्होंने आरपीएफ कमांडेंट सुभाष यादव के साथ रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात तक जवानों को लेकर गश्त की। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स को मंगवाया गया है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी जवानों को उचित दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तीन प्वाइंटों को चिन्हित कर वहां फोर्स लगाई गई है। जीआरपी भी मदद ली जा रही है।
लंबी दूरी की कोई बस नहीं की रद्द
एआरएम संदीप नायक ने बताया कि छह गांवों में जाने वाली करीब 12 बसों का ही अभी तक संचालन को रद्द किया गया है। इसके अलावा लंबी दूरी की सभी बसें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। लंबी दूरी की कोई भी बस को रद्द नहीं किया गया है, हालांकि ट्रेनों के रद्द रहने के कारण सोमवार को बसों में भीड़ रही है।
कोट-
रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों को उनकी ट्रेन के बारे में जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। संचालित अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से रेलवे स्टेशन पर पहुंची हैं। - जितेंद्र कुमार, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक

सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर लगी यात्रियो की भीड़ । संवाद- फोटो : HAPUR