फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना विस्फोट में मृतकों के परिजनों व घायलों को मिली सहायता राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना विस्फोट में मृतक के परिजनों व घायलों को मिली सहायता राशि
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि काफी संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। शासन ने अब मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है। तीन मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और दो घायलों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

एडीएम श्रद्घा शांडिल्यायन ने बताया कि धौलाना हादसे में मारे गए और घायल मजदूरों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से मुआवजे की मांग की गई थी। इस पत्र को संज्ञान लेते हुए शासन द्वारा प्रभावितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है। शासन की ओर से फिलहाल मृतक मजदूर तालिब पुत्र हाकम निवासी उबारपुर, दिलशाद और एजाज पुत्र आफाक निवासी भोमेका, जनपद किशनगंज बिहार के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की धनराशि और घायल हुए रिहान पुत्र आस मोहम्मद निवासी उबारपुर जिला हापुड़, सागर पुत्र टीटू निवासी दिल्ली रोड सुपरटैक, जिला मेरठ को 50-50 हजार रुपये की धनराशि जारी की है। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि धनराशि संबंधित लोगों के खातों के स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed