{"_id":"62a76c62833f0627fa344934","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd240000398","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा होने की खुशी में शराब पीकर सीएचसी वार्ड में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा होने की खुशी में शराब पीकर सीएचसी वार्ड में किया हंगामा
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित सरकारी अस्पताल में महिला वार्ड से नशे में सोने वाले व्यक्ति को भगाते कर्मचारी । संव
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा होने की खुशी में शराब पीकर सीएचसी वार्ड में किया हंगामा
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में तगासराय निवासी गर्भवती का प्रसव हुआ, बेटा होने की खुशी में सुबह ही पिता ने शराब पी ली और वार्ड में आकर सो गया। बदबू आने पर मरीजों ने विरोध किया तो शराबी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ को भी खरी खोटी सुनाई। सीएचसी अधीक्षक ने सूचना पर उसे जमकर लताड़ा और वार्ड से बाहर भगा दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात तगासराय निवासी एक महिला ने बेटे को जन्म दिया। नवजात का पिता पहले से ही शराब का आदी है, बेटा होने की खुशी में सोमवार सुबह आठ बजे ही उसने शराब का सेवन कर लिया। पत्नी ने फटकारा तो वह चुपचाप वार्ड में ही एक बेड पर सो गया।
लेकिन वार्ड में भर्ती मरीजों को शराब की दुर्गंध आने लगी, इस पर मरीजों ने स्टाफ से शिकायत की। स्टाफ ने शराब के नशे में धुत व्यक्ति को उठाया तो उसने स्टाफ को लताड़ना शुरू कर दिया। काफी देर तक नोकझोंक चलती रही, लेकिन वह वार्ड से बाहर नहीं गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री को मिली, मौके पर पहुंचकर उन्होंने शराबी को जमकर लताड़ा और वार्ड से बाहर कर दिया। बड़बड़ाता हुआ उक्त व्यक्ति नीचे चला गया, तब कहीं जाकर अन्य मरीजों ने राहत की सांस ली।