फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ताराचंद कालेज प्रबंध समिति चुनाव में नरेंद्र त्यागी अध्यक्ष और ब्रजेश त्यागी बने सचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ताराचंद कालेज प्रबंध समिति चुनाव में नरेंद्र त्यागी अध्यक्ष और ब्रजेश त्यागी बने सचिव
विज्ञापन

हापुड़। ताराचंद इंटर कालेज और ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति कार्यकारिणी के चुनाव में स्वर्गीय चंद्रमणी त्यागी ग्रुप से प्रधान पद के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार त्यागी ने घनश्याम गुट के प्रत्याशी विजय त्यागी को 39 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर ब्रजेश त्यागी ने 198 मत प्राप्त कर उमेश त्यागी को 18 मतों से शिकस्त दी। विजयी गुट में खुशी का माहौल था।

रविवार को सुबह से ही चुनाव की सरगर्मियां तेज थीं। चुनाव में स्वर्गीय चंद्रमणि त्यागी गुट और घनश्याम गुट के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी। रविवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। कुल 460 मतदाताओं में से 380 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी नरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि ताराचंद शिक्षा प्रसार समिति के प्रबंधक, उप प्रबंधक, उप प्रधान, मंत्री, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष और पांच सदस्यों के पदों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ। देर रात आए नतीजों में इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर रुद्राक्ष मुनि त्यागी ने 215 मत प्राप्त कर संजय त्यागी को 61 मतों से हराया। उपमंत्री पद पर रविंद्र कुमार त्यागी ने 205 मत प्राप्त कर तेजवीर सिंह को 33 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर संजीव त्यागी ने 189 मत प्राप्त कर राहुल त्यागी को चार मतों से पराजित किया। वहीं सदस्य पदों में नरेंद्र त्यागी को 157, कपिल त्यागी को 184, बिजेंद्र गर्ग को 191, ईश्वर त्यागी को 175 और अजय कुमार को 177 वोट प्राप्त विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed