फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

25 जून के बाद रेलवे स्टेशन पर लगेगा हापुड़ के मशहूर पापड़ का स्टॉल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hapur news
25 जून के बाद रेलवे स्टेशन पर लगेगा हापुड़ के मशहूर पापड़ का स्टॉल
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्टेशन पर 25 जून के बाद हापुड़ के मशहूर पापड़ का स्टॉल लगाया जाएगा। पहले यह स्टॉल मई माह में लगाया जाना था। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार रेलवे बोर्ड द्वारा निरंतर अन्य गतिविधियां की जा रही हैं, जिसके कारण स्टॉल नहीं लगाया जा सका था। लेकिन, जून माह में स्टॉल को लगा दिया जाएगा। स्टॉल लगने के बाद पापड़ की ट्रेन के अंदर भी बिक्री की जा सकेगी।
रेलवे ने इस बजट में एक रेलवे स्टेशन, एक उत्पाद योजना की घोषणा की थी। इसमें उस शहर की पहचान वाले उत्पादों को स्टेशन पर विक्रय करने और कला को बढ़ावा देना है। इसके तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन को भी चुना गया है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि रेलवे स्टेशन पर लगने वाले एक स्टॉल पर जिले के छोटे व्यापारियों के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वह अपने उत्पाद को स्टॉल से देशभर से हापुड़ आने वाले यात्रियों को बिक्री कर सकेंगे। साथ ही हापुड़ की मशहूर उत्पादों का देशभर में प्रचार प्रसार होगा। स्थानीय कारीगरों का देशभर में सम्मान बढ़ेगा और रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एचसी मीणा ने बताया कि स्टॉल लगाने के लिए अभी केवल पापड़ का स्टॉल लगाने का आवेदन प्राप्त हुआ है। स्टॉल लगाने के लिए एक व्यापारी को 15 दिनों का समय मिलेगा। 15 दिनों के बाद अन्य व्यापारी को स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाएगा। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लकी ड्रॉ का सहारा लिया जाएगा। लकी ड्रॉ में जिस व्यापारी का नाम निकलकर आएगा, उसे स्टॉल लगाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए आह्वन किया है। इससे व्यापारियों समेत रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में स्टॉल लगाने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed