फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धौलाना हादसे में 50-50 लाख मुआवजा दे सरकार : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को गांव धनौरा में पहुंचे राकेश टिकैत । संवाद - फोटो : HAPUR
धौलाना हादसे में 50-50 लाख मुआवजा दे सरकार - राकेश टिकैत
विज्ञापन

हापुड़। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में जान गंवाने वालों को सरकार 50-50 लाख रुपये मुआवजा दे। क्योंकि अधिकारियों की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है, समय से जांच और लाइसेंस की निगरानी की जाती तो हादसा नहीं होगा।
धनौरा में युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में राकेश टिकैत ने कहा कि कानपुर से शुरू हुआ बवाल आज देश के कई क्षेत्रों में पहुंच गया है। इसका कारण भाजपा नेताओं की गलत बयानबाजी है। खाड़ी देशों के साथ हमारे देश का बड़ा व्यापार जुड़ा है, एक करोड़ से ज्यादा भारतीय वहां काम करते हैं। इस तरह का माहौल बनने से रोजगार पर भी संकट आ जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था। लेकिन किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। एमएसपी का कानून लागू होता तो इस समस्या से किसानों को कुछ राहत मिल सकती थी। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, सरकार हिंदु मुस्लिमों को भिड़ाकर अपना हित साधने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव रामपाल सिंह व युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा। किसानों को उनके अधिकारों का लाभ नहीं देने पर आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर कुशलपाल आर्य, शिवकुमार त्यागी, सुरेश त्यागी, पूरन, मुकेश त्यागी, राजीव त्यागी, धर्मवीर त्यागी, सर्वेश त्यागी, जुगमेंद्र सिंह, संदीप, मनवीर सिंह, नीटू, रामपाल सिंह, बलराम सिंह, अमरेंद्र सिद्धू, विरेंद्र सिंह, ज्ञानी, योगेंद्र, नासिर, फुरकत, अनुज प्रधान, टेनपाल सिंह, संदीप, बोबिंदर, निरंकार प्रधान, संजय, अनिल तेजपाल, ललित शर्मा, आकाश शर्मा, कुलदीप त्यागी, विपिन जाटव, मोनू जाटव, रोहित सिरोही, बंटी सिरोही, सुशील त्यागी कनिया, सुरेंद्र चौधरी, कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed