फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन, आधा घंटा तड़पता रहा मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को जिला अस्पताल में एम्बुलेंस के अंदर लेटे मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर खोले बिना ? - फोटो : HAPUR
एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन, आधा घंटा तड़पता रहा मरीज
विज्ञापन

हापुड़। दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की नई नवेली 108 नंबर एंबुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर शनिवार को धोखा दे गया। मरीज आधा घंटा तक बिना ऑक्सीजन के तड़पता रहा, खामी छुपाने के लिए ईएमटी ने दिखावे के लिए मरीज के मुहं पर मास्क लगा दिया, इससे दम घुटने पर मरीज ने इसे उतारकर फेंक दिया, एक अन्य एंबुलेंस के चालक ने किसी तरह ऑक्सीजन चालू की।
शुक्रवार रात में रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। जिसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस सेवा को दी गई, एंबुलेंस के कर्मचारी उक्त व्यक्ति को रात में ही जिला अस्पताल ले आए। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आ सका, सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त के लिए दो पुलिस कर्मी भी वहीं मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मरीज को मेरठ रेफर किया गया। मरीज को 108 नंबर एंबुलेंस में लिटा दिया गया। भयंकर उमस के चलते मरीज का हाल बेहाल हो रहा था। लेकिन एंबुलेंस में लगा एसी तक नहीं चालू किया गया। मरीज की सांसें डगमगाई तो ईएमटी ऑक्सीजन चालू करने की कोशिश में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा तक ऑक्सीजन सिलिंडर से लिंक रेग्युलेटर ही नहीं खुल सका। कैमरे की फ्लैश चली तो ईएमटी ने नाकामी छुपाने के लिए मरीज के मुहं पर ऐसे ही मास्क लगा दिया। लेकिन ऑक्सीजन नहीं आने पर हड़बड़ाए मरीज ने इसे उतारकर फेंक दिया। अंदर गर्मी के कारण पुलिस कर्मी भी एंबुलेंस से दूर हटकर पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। काफी मशक्कत के बाद भी ऑक्सीजन नहीं चलने पर ईएमटी ने अंदर से गेट बंद कर लिए और एंबुलेंस को बाहर की ओर ले जाने लगे, वहां दूसरी एंबुलेंस के चालक ने ऑक्सीजन चालू की।
एक सप्ताह पहले ही मिली हैं एंबुलेंस-
स्वास्थ्य विभाग को एक सप्ताह पहले ही नई एंबुलेंस गाड़ियां मिली हैं। लेकिन इनमें बदहाली मरीजों की जान पर अभी से भारी पड़ने लगी है। अन्य गाड़ियों की स्थिति भी कुछ खास नहीं है।

कोट-
एंबुलेंस में आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया जाता है। ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी दवाओं के अलावा अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, उचित कार्रवाई की जाएगी।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।

शनिवार को जिला अस्पताल में एम्बुलेंस के अंदर लगे ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर खोलने के लिये जोर ल?

शनिवार को जिला अस्पताल में एम्बुलेंस के अंदर लगे ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर खोलने के लिये जोर ल?- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed