फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रदेश का रोल मॉडल बनेगा आनंद विहार का हर्बल पार्क,हजारों औषधीय पौधे बढ़ाएंगे रौनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शनिवार को आनंद विहार में हर्बल पार्क के लिये मिट्टी को चैक करती लख़नऊ से आयी टीम । संवाद - फोटो : HAPUR
प्रदेश का रोल मॉडल बनेगा आनंद विहार का हर्बल पार्क, औषधीय पौधे बढ़ाएंगे रौनक
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए की आनंद विहार योजना में हर्बल पार्क बनेगा, जिसे प्रदेश के रोल मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। शनिवार को लखनऊ से सीएसआईआर, सीमैप के दो अधिकारी हापुड़ पहुुंचे, पार्क के क्षेत्रफल का सर्वेक्षण करने के साथ मिट्टी के नमूने एकत्र किए। हजारों पौधे इस पार्क में लगाए जाएंगे, असाध्य रोगों से जूझ रहे लोग इस पार्क में आकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कागजों पर प्लानिंग के साथ ही अब धरातल पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कोरोना महामारी के बाद से देसी जड़ी बूटियों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में हर्बल गार्डन तैयार किए गए हैं, जिला अस्पताल के पार्कों को संत निरंकारी ने गोद लिया है। देश में पाए जाने वाले औषधीय पौधों में इतने अधिक गुण होते हैं कि असाध्य रोगों को भी ठीक करने की उनमें क्षमता होती है।
विज्ञापन

एचपीडीए की आय इन दिनों तेजी से बढ़ रही है, घाटे के दिन भी समाप्त हो गए हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने अब करोड़ों रुपये की लागत से आनंद विहार में हर्बल पार्क बनाने का निर्णय लिया है। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद शनिवार को सीएसआईआर सीमैप के प्रोजेक्ट एसोसिएट नवीन कुमार तिवारी व हरेंद्र सिंह लखनऊ से हापुड़ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने आनंद विहार में पार्क का सर्वेक्षण किया। मिट्टी के सैंपल भी जगह-जगह से एकत्र किए, ताकि मृदा के पोषण तत्वों की स्थिति का आंकलन भी किया जा सके। दोनों अधिकारी नमूने लेकर लखनऊ लौट गए।
इन रोगों में लाभदायक हैं ये पौधे-
* खांसी, जुकाम से लेकर कैंसर के लिए कचनार।
* िदल की बीमारी के लिए अर्जुन।
* फेफड़ों व टीवी के लिए तुलसी।
* शुगर के लिए इंसुलीन।
* जोड़ों के दर्द के लिए हरि श्रृंगार।
पार्क में रौपे जाएंगे ये पौधे
पॉइजन आइवी, अरंडी, अरबी सब्जी, अर्जुन वृक्ष, अश्वगंधा, इंग्लिश विलो, ईसबगोल, इकोनाइट, कढ़ी पत्ते, करोंदा, कालमेघ किवांच, कुसुम, कृष्ण नील, खरक, गिलोय, गुलाब, गेंदा, घृत कुमारी, चिरायता, चुकंदर, छुईमुई पौधा, तुलसी, जीरा, दालचीनी, सर्पगंधा, आंवला, नीम, नील गिरी, ब्राह्मी हरीतकी, हिरन खुरी, हेमलाक के पौधे रौंपे जाएंगे।

कोट -
आनंद विहार में हर्बल पार्क बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा, विभिन्न औषद्यीय पौधे पार्क में रोंपे जाएंगे। सुबह मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों को ताजा हवा मिल सकेगी।--अर्चना वर्मा, वीसी एचपीडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed