{"_id":"62a4c0ee5dde0620a821c902","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2398929182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रोड पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर रोड पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर रोड पर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग भी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
रामपुर रोड निवासी सलीम और रफीक पक्ष के लोगों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार देर रात दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के एक दूसरे पर फायरिंग भी कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह मौके पर पहुंच गए और लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों को तितरबितर कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।