फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अवैध पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल एक और मजदूर ने तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अवैध पटाखा फैक्टरी धमाके में घायल एक और मजदूर ने तोड़ा दम
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना में शनिवार को अवैध फैक्टरी में हुए धमाके में 21 घायलों में से एक और ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 13 पर पहुंच गई। इनमें से 11 के शवों की शिनाख्त हो गई है। चार घायलों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। इनका दिल्ली के सफदरजंग में उपचार चल रहा है। ये 80 फीसदी से अधिक झुलसे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि शव फैक्टरी से उड़कर बाहर गए थे। छह मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। दो ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया था। पांच की मौत अस्पताल में हुई। घायलों का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सफदरजंग में चल रहा है।
11 में से आठ मृतक एक ही गांव के
जिन 11 शवों की शनाख्त हुई है, इनमें से आठ एक ही गांव के हैं। ये शहाजहांपुर के कांट के भंडेरी गांव के हैं। पुलिस ने इन सभी के परिजनों को सूचना दे दी है। शहाजहांपुर जिले से एक और की जान गई है। इस तरह कुल नौ मृतक एक ही जिले हैं। एक बिहार और एक बहराइच का है।
विज्ञापन

इनके शवों की हुई पहचान
छवीराम ( 22) पुत्र कल्लू
रामू ( 24) पुत्र दर्शन
भूरे ( 46) पुत्र गुरुबख्श
सर्वेश ( 21) पुत्र पप्पू
अनिल ( 36) उर्फ छोटे
अनूप ( 19) पुत्र राजेश
प्रेमपाल (28) पुत्र रामशरण
इरफान (22) पुत्र इब्बल
( सभी शहाजहांपुर के कांट तहसील क्षेत्र के भंडेरी गांव के हैं )
नूरहसन ( 22) पुत्र अशफाक , मोहल्ला बाजार वाली गली, शाहजहांपुर।
दिलशाद ( 18) पुत्र आफाक गांव वोहटा, जिला किशनगंज बिहार,
कुर्बान ( 19) पुत्र रमजान, गांव कनपईया थाना हरदी जिला बहराइच।
डीएनए जांच से होगी दो शवों की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। दस्तोई रोड स्थित शवगृह में धौलाना से आए सभी आठ शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया लेकिन दो की शिनाख्त नहीं हो सकी। जले शवों को लेकर कोई विवाद न हो, इसके लिए फोरेंसिक की टीम ने शवों के साथ ही उनके 13 परिजनों के सैंपल भी एकत्र कर लिए हैं। छह शव लेकर परिजन लौट गए हैं। आठ शव हापुड़ के पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए थे। दो की मौत मेरठ में हुई और तीन की दिल्ली में। इन पांचों के शव वहीं रखे गए हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव रखने के लिए पड़े दो अतिरिक्त फ्रीजर
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। दस्तोई रोड पर बना शवगृह शनिवार रात शवों से फुल हो गया। सीएमओ ने रात में ही दो अतिरिक्त फ्रीजरों की व्यवस्था सामाजिक संस्थाओं से करायी। इन शवों के पोस्टमार्टम रविवार शाम तक चले।

इसमें आठ को हापुड़ के शवगृह भेज दिया गया। इससे पहले सड़क हादसों में जान गवाने वालों के छह शव मोर्चरी में मौजूद थे। इतने शव एक बार में रखने की व्यवस्था भी पोस्टमार्टम हाउस में नहीं थी। रात में ही चिकित्सकों ने इस संबंध में सीएमओ को अवगत कराया। सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर दो अतिरिक्त फ्रीजरों की व्यवस्था करायी। इसके बाद ही शवों को सुरक्षित रखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed