फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही आयकर विभाग की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन

हापुड़। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी शहर के तेल कारोबारी विजय कुमार अग्रवाल की फर्म और अन्य ठिकानों पर जांच की। टीम ने कारोबारी उनके कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया, देर रात तक जांच करने के बाद अधिकारियों की टीम लौट गई।
गौरतलब है कि तेल कारोबारी विजय कुमार अग्रवाल की दिल्ली रोड पर सबली गेट और अतरपुरा चौपला पर रविंद्र ऑयल मिल और केएल वैजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड पर बृहस्पतिवार तड़के चार जिलों की टीम ने छापा मारा था। अधिकारियों ने मोबाइल लैपटॉप के अलावा दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टीम में गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, हापुड़ के अलावा आगरा के 80 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सभी ठिकानों पर अधिकारियों की टीम दिनभर जांच में जुटी रही। देर रात जांच करने के बाद अधिकारियों की टीम लौटी, हालांकि अधिकारियों की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में है खाद्य तेल का कारोबार-
विजय कुमार अग्रवाल का रविंद्रा ब्रांड के नाम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कारोबार है। बताया जा रहा है कि टीम ने कारोबार से जुड़े लोगों के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। बाहरी लोगों का प्रवेश शुक्रवार को भी पूरी तरह निषेध रहा। इसके अलावा टीम संपत्ति के बारे में भी आंकलन करने में जुटी है। घर, गोदाम और दूसरे कार्यालयों में गहनता से जांच की गई है।

छापे को लेकर शहर में दिनभर रही चर्चा
आयकर विभाग के छापे को लेकर शहर के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दूसरे कारोबारी भी इस कार्रवाई से बेचैन हो गए हैं और सतर्कता बरत रहे हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन अन्य कारोबारी अंदर चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed