फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

यूपीएससी : गामिनी ने हापुड़ के आईएएस/पीसीएस सेंटर से की इंटरव्यू की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
यूपीएससी : गामिनी ने हापुड़ के आईएएस/पीसीएस सेंटर से की थी इंटरव्यू की तैयारी
विज्ञापन

हापुड़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक पाने वाली गामिनी और 573वीं रैंक प्राप्त करने वाली रेखा मीना ने हापुड़ के आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर से इंटरव्यू की तैयारी की थी। वहीं इस केंद्र के प्रभारी रिंकू सिंह राही ने भी परीक्षा में 683वीं रैंक प्राप्त की है।
निजामपुर स्थित आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर का नाम सिविल सर्विसेज में अभ्यर्थियों के चयन को लेकर काफी चर्चा में है। अलीगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी रहे रिंकू सिंह राही वर्ष 2019 में केंद्र के प्रभारी बने थे। उनके मार्गदर्शन में 300 से ज्यादा अभ्यर्थी पीसीएस में क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 14 आईएएस चुने गए थे, इस वर्ष तीन अभ्यर्थी आईएएस चुने गए हैं।
विज्ञापन

रिंकू सिंह राही पर 2008 में मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी रहते समय 83 करोड़ का घोटाला उजागर करने पर जानलेवा हमला हुआ था, उन्हें सात गोलियां लगी थीं। निजामपुर स्थित आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर का प्रभारी बनने के बाद से उन्होंने अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी कराई। मुख्य बात यह है कि पंजाब की रहने वाली गामिनी सिंगला ने हापुड़ के आईएएस पीसीएस कोचिंग सेंटर में 28 मार्च से इंटरव्यू की तैयारी शुरू की थी। 11 मई को उनका इंटरव्यू हुआ, इस परीक्षा में गामनी ने ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की है। जबकि पंजाब की ही रहने वाली रेखा मीना ने भी यहीं से इंटरव्यू की तैयारी कर 573वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केंद्र प्रभारी रिंकू सिंह राही ने खुद भी परीक्षा की तैयारी जारी रखी, उन्हें इस परीक्षा में 683वीं रैंक मिली है। रिंकू राही ने बताया कि वर्ष 2019 में सेंटर से तैयारी के बाद चार अभ्यर्थी डिप्टी कलक्टर, तीन एआरटीओ, आठ डीएसडीओ, तीन डीपीआरओ, एक एसी इंडस्ट्रीज, एक सांख्यकी अधिकारी, एक सब रजिस्ट्रार, एक डीपीओ, दो जेल अधीक्षक, एक दिव्यांगनजन अधिकारी, नौ नायब तहसीलदार, छह डायट प्रवक्ता, छह डीआईओएस और बीएसए, सात सीडीपीओ, एक जिला कार्यक्रम अधिकारी, दो जिला युवा कल्याण अधिकारी, एक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, चार जिला रोजगार अधिकारी, एक अभ्यर्थी का चयन यात्री एवं मालकर अधिकारी के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed