फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छह जून तक नौचंदी एक्स्प्रेस रद्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छह जून तक नौचंदी एक्सप्रेस रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन

हापुड़। सहारनपुर रेलमार्ग पर पड़ने वाले बुंदकी और नगीना के बीच पुलों का निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में सहारनपुर से हापुड़ रुककर लखनऊ के रास्ते प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन पांच दिनों के लिए रद्द रहेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों का बेहतर संचालन कराने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य करा रहा है। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर परेशानी न हो इसके लिए पुलों का भी निर्माण करा रहा है। अब रेलवे सहारनपुर रेलमार्ग पर पड़ने वाले बुंदकी और बिजनौर सेक्शन के नगीना पर पुलों का निर्माण करा रहा है। इसमें कोई रुकावट न आए इसके लिए रेल मार्ग से गुजरने वाली तीन मेल एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एचसी मीना ने बताया कि पुलों का निर्माण कार्य होने के कारण नौचंदी एक्सप्रेस की संख्या 14512 एक जून से पांच जून तक और ट्रेन संख्या 14511 दो जून से छह जून तक रद्द रहेगी। जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस कोयले की मालगाड़ी का बिना रुके संचालन कराने के लिए रद्द की गई है। दो जून से इस ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed