{"_id":"629643f432ae19696f742956","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239317166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओयो समेत तीन होटलों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी और फ्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओयो समेत तीन होटलों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी और फ्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओयो समेत तीन होटलों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी, फ्रिज
हापुड़। मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित ओयो समेत तीन होटलों पर छापा मारा, इस दौरान सात एसी, फ्रिज, पंखे, आरओ चोरी की बिजली से चलते मिले। निगम के अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ समेत विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। इस प्रकरण मेें होटल संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ऊर्जा निगम द्वारा बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सूचना पर निगम के अधीक्षण अभियंता यूके सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, एसडीओ राजीव कुमार, एसडीओ विजिलेंस एसपी यादव टीम के साथ मोदीनगर रोड पहुंचे। यहां बांके बिहारी रेस्टोरेंट और इसी के अंदर चल रहे ओयो होटल पर छापा मारा गया।
गहनता से जांच करने पर होटल के पीछे करीब 200 मीटर तक एक तार अंडरग्राउंड मिला, जो जंगल में स्थित ट्रांसफार्मर से जुड़ा था। इसी के जरिए सात एसी, फ्रिज, पंखे, आरओ समेत कई उपकरण चलाए जा रहे थे। इसी के पास चौधरी होटल का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी बड़े स्तर पर बिजली की चोरी मिली। तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा बदनौली में भी सात से अधिक घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई, सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कोट-
मोदीनगर रोड पर होटलों में बिजली की चोरी मिली है, सभी को रंगे हाथ पकड़कर वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस मामले में थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।