फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैकों से चेक चुराने वाले दो शातिर पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : HAPUR
बैकों से चेक चुराने वाले दो शातिर पकड़े
विज्ञापन

हापुड़। बैंकों से चेक चोरी कर उनमें बदलाव कर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.90 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन, चेक में बदलाव करने के उपकरण,पेनकार्ड, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुआ है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बाबूगढ़ स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक दिनेश कुमार ने थाना सिंभावली में तहरीर दी थी कि कुछ लोगों ने बैंक शाखा से दो लाख रुपये का चेक चोरी कर लिया था। आरोपियों ने गढ़मुक्तेश्वर के गांव भोवापुर मस्ताननगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से चेक का भुगतान करा लिया था। भुगतान कराने के लिए आरोपियों ने चेक के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि फर्जीवाड़ा जिला पीलीभीत के थाना वरखेड़ा क्षेत्र के गांव जिरोनिया निवासी महेंद्रपाल और जिला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के कालाखेड़ा निवासी परवेश ने किया है। थाना सिंभावली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों को केडी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गरोह के दूसरे साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बैंकों से दो लाख रुपये की राशि वाले चेक चोरी कर लेते थे। चेक में छेड़छाड़ कर नाम में फेरबदल करते थे। उसके बाद फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बैंक से चेक का भुगतान करा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed