फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

26 जून को होगा श्री पंचायती गोशाला का चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
26 को होगा श्री पंचायती गोशाला का चुनाव
विज्ञापन

हापुड़। शहर की प्रमुख संस्था श्री पंचायती गोशाला के चुनाव का बिगल बज चुका है। नौ पद और 22 कार्यकारिणी सदस्य के लिए 26 जून को मतदान होगा। जबकि इसकी प्रक्रिया दो जून से शुरू हो जाएगी। करीब 32 सौ मतदाता इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार को बनाया गया है।
श्री पंचायती गोशाला में करीब 32 सौ सदस्य हैं। हर तीन साल में होने वाले चुनाव में सदस्य अपने मत का इस्तेमाल कर प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, कनिष्ठ उप प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उपमंत्री, कनिष्ठ उपमंत्री, कोषाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, उपलेखा निरीक्षक तथा 22 कार्यकारिणी सदस्य का चयन करते हैं। पिछले चुनाव के परिणाम पर गौर किया जाए सुरेश गुप्ता गुट ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

श्री पंचायती गोशाला के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद शहर में चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दोनों गुटों के दिग्गज प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन करने में जुट गए है, ताकि मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जा सके। प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है चुनाव का कार्यक्रम -
मतदाता सूची का प्रकाशन-2 जून- सुबह दस बजे तक
मतदाता सूची पर आपत्ति यदि कोई हो-3 जून- सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक
मतदाता सूची पर आपत्ति का निस्तारण-5 जून-सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-6 जून-सुबह दस बजे
नामांकन पत्रों का वितरण-7 जून -सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक
नामांकन पत्र जमा करना-8 जून- सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक
नामांकन पत्रों पर आपत्ति-9 जून- सुबह दस बजे दोपहर दो बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति का निस्तारण तथा विधिमान्य प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन-9 जून-दोपहर दो बजे से पांच बजे तक।
नामांकन पत्र की वापसी-10 जून-सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक
प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन-10 जून-दोपहर तीन बजे
मतदान-26 जून -सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक
मतगणना-27 जून-सुबह दस बजे से मतगणना पूर्ण होने तक
परिणाम की घोषणा-27 जून- मतगणना के पश्चात
-----------
नितिन दीक्षित 30एचपीआर 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed