फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अवध-असम एक्सप्रेस के एक्सल में उठा धुआं, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अवध-असम एक्सप्रेस के एक्सल में उठा धुआं, एक घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन

पिलखुवा/हापुड़। पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर लालगढ़ से डिब्रूगढ़ की ओर जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस का एक्सल (पहिया) रविवार सुबह को अचानक गर्म होकर लाल हो गया। जिसके कारण ट्रेन के कोच एस-4 में धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख यात्रियों में भय के कारण भगदड़ मच गई। सूचना पर ट्रेन के चालक ने ट्रेन को रोक कर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने धुएं पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान कोई और ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
अवध-असम एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 08:45 बजे गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के कोच संख्या एस-4 में लगे एक्सल में धुआं उठने लगा। इसे देख चालक ने ट्रेन को रोका और उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर पहुंचाई। सूचना पर आरपीएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। समय रहते मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और उन्होंने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। दमकल विभाग की टीम ने एक्सल पर पानी की बौछार को मारना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में एक्सल में उठ रहे धुएं पर काबू पा लिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक वहीं पर खड़ी रही। धुआं बंदकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ कमांडर सुभाष यादव ने बताया कि अधिक गर्मी पड़ने के कारण पटरी और एक्सल अधिक गर्म हो जाते हैं। जिसके कारण कभी-कभी एक्सल में धुआं उठ जाता है। एक्सल और कोच में किसी प्रकार की आग नहीं लगी है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। धुआं बंद होने के बाद सुबह करीब 09:35 बजे ट्रेन को हापुड़ के लिए रवाना करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed