फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, आठ माह तक करता रहा दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, आठ माह तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय नाबालिग को लव जिहाद में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर आरोपी पिछले आठ माह से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। रविवार शाम जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री की मित्रता पड़ोसी किशोरी से थी। आठ माह पहले पड़ोसी युवक ने उसके मोबाइल से किसी युवक को फोन कॉल की थी। इसके बाद से जिस युवक को फोन किया गया था वह उसकी पुत्री को फोन काल कर परेशान करने लगा। पुत्री ने इसकी शिकायत अपनी दोस्त से की। जिसपर उसने पुत्री पर युवक से दोस्ती करने का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी युवक धर्म छिपाकर उसकी पुत्री से बात करने लगा। धीरे-धीरे उसने पुत्री को झूठे प्रेम में फंसा लिया। कुछ दिन पहले युवक उसकी पुत्री को एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

दोनों के साथ पुत्री की मित्र भी गई थी। होटल में युवक ने पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी वीडियो बना ली। होश में आने पर युवक ने पुत्री को वीडियो दिखाई। शिकायत करने पर वीडियो शेयर करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने समय-समय पर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से किशोरी ने यह बात परिजनों को नहंी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि किशोरी को जब युवक के दूसरे धर्म होने का पता चला तो आरोपी ने धर्मपरिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बनाया। जिसके बाद पीड़ित परेशान रहने लगी। परिजनों ने परेशान होने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरास्त में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed