{"_id":"6293b907be1abc2eb72a74d0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd239208557","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की खरीद-फरोख्त के नाम पर 16.27 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की खरीद-फरोख्त के नाम पर 16.27 लाख हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासमपुरा निवासी आस मोहम्मद से पशुओं की खरीद फरोख्त के नाम पर 16.27 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आस मोहम्मद ने बताया कि उसकी पहचान केशवगंज निवासी पप्पू, बंटी और रवि से थी। इन लोगों ने पशुओं की खरीद-फरोख्त में मुनाफा होने की बात पीड़ित से कही। खरीद-फरोख्त के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित से 16.27 लाख रुपये मांगे। जिसे उसने दे दिए। रुपये वापस मांगने पर ये लोग उसे टरकाते रहे। सख्ती से तगादा करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।