{"_id":"628bb8c47db11c6fe64a4779","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238885131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से बना नाला छह महीने में हुआ चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से बना नाला छह महीने में हुआ चोक
विज्ञापन
सोमवार को गढ़ रोड पर नाले का पानी निकालने के लिये लगाया गया जनरेटर । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ करोड़ से बना नाला, छह महीने में हुआ चोक
हापुड़। गढ़ रोड पर फ्लाई ओवर के पास डेढ़ करोड़ की लागत से बना एक किलोमीटर लंबा नाला महज छह महीने में चोक हो गया है। हल्की बारिश का पानी भी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है, मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान हैं। खामी छुपाने के लिए दिनरात इंजन चलाकर पानी को दूसरे नाले में डाला जा रहा है। यह समस्या शहर के अंदर भी लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।
जल निकासी की समस्या दशकों से चली आ रही है। नगर पालिका इस समस्या से पार पाने के लिए नालों पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। लेकिन अनियमितताएं इतनी हैं कि नया नाला बनने के बावजूद जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
गढ़ रोड सीएचसी अस्पताल के सामने छह माह पहले नगर पालिका द्वारा करीब एक किलोमीटर लंबा नाला डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। सोमवार तड़के बरसात ने नाले से जल निकासी की पोल खोल दी। पानी को शहर से बाहर निकालने में इस नाले का कोई सहयोग नहीं दिखा। नाले की सफाई न होने के कारण जगह-जगह घास उगी थी, कई दुकानों के बाहर नाले के ऊपर ही अतिक्रमण किया गया था। अव्यवस्था छुपाने के लिए विभागीय अफसरों ने सीएचसी अस्पताल के बाहर नाले पर एक इंजन लगाया गया, जिसकी मदद से पानी को सड़क पार दूसरे नाले में डाला जा रहा था।
विज्ञापन
सीएचसी के आगे रहता है जलभराव
गढ़ रोड सीएचसी से आगे चलकर पेट्रोल पंप के पास नाला पूरी तरह बंद है, जिसके चलते यहां से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। अफसरों ने इसका निरीक्षण किया है, इस बरसात में जलभराव की समस्या से राहत मिल पाना मुश्किल है।
काली नदी तक जल्द बनेगा नाला
अधिकारियों की मानें तो गढ़ रोड पर प्रथम चरण में नवीन मंडी स्थित पुलिया क्रॉसिंग के पास तक नाला निर्माण होगा। इसके बार दूसरे चरण में काली नदी तक नाले को पहुंचाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है, करीब ढाई करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा।
कोट-
गढ़ रोड पर काली नदी तक जल्द ही नाले का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा चुका है। आगे नाला चोक होने के कारण जलभराव की समस्या है, इंजन के जरिए पानी की निकासी करायी जा रही है। - प्रमोद कुमार, अवर अभियंता नगर पालिका।

सोमवार को गढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के अंदर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : HAPUR

सोमवार को गढ़ रोड पर जनरेटर से दूसरी और निकलता नाले का पानी। संवाद- फोटो : HAPUR

ोढ़ रोड स्थित नाले में सफाई न होने के कारण नाले में उगा कबाड़। संवाद- फोटो : HAPUR

सोमवार को गढ़ रोड पर भरे बारिश के पानी को कूदकर पार करता छात्र । संवाद- फोटो : HAPUR