{"_id":"62867eb74953344b631f7d12","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23867849","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर बिना बताए गए 15 शिक्षक, एक दिन का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर बिना बताए गए 15 शिक्षक, एक दिन का कटेगा वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी पर बिना बताए गए 15 शिक्षक, एक दिन का कटेगा वेतन
हापुड़। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों और अस्पतालों में निरीक्षण किया। इस दौरान 15 शिक्षक और एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने इनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। वहीं, धौलाना सीएचसी की स्त्री रोग विशेषज्ञ 19 दिन में पांचवीं बार अवकाश पर मिली, इस पर सीएमओ ने कड़ी चेतावनी दी है।
स्कूलों और अस्पतालों में बेहतर शिक्षा और चिकित्सक को लेकर शासन गंभीर है। लेकिन स्टाफ के लापरवाही बरतने से व्यवस्था बिगड़ रही हैं। डीएम के निरीक्षण में कई बार अस्पताल के गेट तक बंद मिले हैं, जबकि बीएसए के निरीक्षण में समय से पहले स्कूल की छुट्टी कर दिए जाने का मामला भी सामने आया है।
डीएम मेधा रूपम ने अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को गढ़मुक्तेश्वरी क्षेत्र में शिक्षामित्र रीना शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक कुमार, सिंभावली ब्लॉक में शिक्षामित्र अंजू, चित्रा शर्मा, राजरानी अनुपस्थित मिली। खेड़ा के कश्यप बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय, आजमपपुर का कंपोजिट विद्यालय, सालारपुर के कंपोजिट विद्यालय का समस्त स्टाफ सेल्फी न भेजने के मामले में अनुपस्थित मिला। कुराना के कंपोजिट स्कूल के अरविंद कुमार भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
हापुड़ क्षेत्र में पूजा तोमर, रूबी, प्रीति, सरिता शर्मा, धौलाना क्षेत्र में प्रज्ञा, सुधारानी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा पिलखुवा सीएचसी की फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिली। इसके अलावा धौलाना सीएचसी में तैनात डॉ. कनिक अग्रवाल अनुपस्थित मिली। उन्होंने सीएल लगाया हुआ था, लेकिन इस महीने में उनकी पांचवीं छुट्टी थी।
डीएम मेधा रूपम ने बताया कि निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों व शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।