फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सत्तर दिन में पांच नोटिस, एक का भी नहीं दिया जबाब,

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सत्तर दिन में पांच नोटिस, एक का भी नहीं दिया जवाब
विज्ञापन

धौलाना। क्षेत्र के खिचरा रावली माजरा में निर्माणाधीन एसएसएससीजीसी गर्ल्स हॉस्टल एवं एकेडमिक ब्लॉक में अग्निशमन विभाग ने मानकों की अनदेखी पर 70 दिन में सात नोटिस दिए लेकिन एक का भी जवाब नहीं दिया गया। वहीं सिंचाई विभाग की हरित पट्टिका को उजाड़ कर उसका निजी इस्तेमाल किया गया। डीएम मेधा रूपम के आदेश पर एसडीएम धौलाना ने अब इस मामले में सिंचाईं विभाग से जानकारी मांगी है।
धौलाना तहसील के अंतर्गत गांव खिचरा गांव के गैर आबाद माजरा रावली में उपरी गंगनहर मसूरी-देहरा रोड पर जमीयत उलमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा गर्ल्स हॉस्टल एवं एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे इस भवन में अग्निशमन मानक भी पूरे नहीं थे। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि अग्निसुरक्षा / ढांचागत व्यवस्थाओं की कमी के कारण भवन असुरक्षित बना हुआ है। इस संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को पूरा करने के लिए 14 फरवरी को पहला नोटिस जारी कर 30 दिन का समय दिया गया। जवाब नहीं मिलने पर 31 मार्च को 15 दिन में जवाब देने के लिए दूसरा, 8 अप्रैल को तीसरा, 5 मई को चौथी बार कारण बताओ और 13 मई को पांचवीं बार नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया। 70 दिन की अवधि के दौरान अग्निसुरक्षा खामियों को पूरा नहीं करने पर सात नोटिस दिए गए। लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

बिना अनुमति चलता रहा निर्माण कार्य
परिसर के एक हिस्से में जैतून इंटर नेशनल एकेडमी के भवन का निर्माण वर्ष 2017 में पूरा हो चुका है। यह एक कक्षा आठ तक का बोर्डिंग स्कूल है। जिसमें पहला सत्र वर्ष 2017-18 में शुरू हुआ था। फिलहाल इसमें 140 छात्र हैं। इसके बाद से हाॅंस्टल के रूप से इस दूसरे भवन का निर्माण शुरू हो गया। जैतून इंटरनेशनल स्कूल के पहला भवन मानकों के अनुरूप है, लेकिन आठ मंजिला बनकर तैयार हुआ दूसरा यह भवन मानकों के अनुरूप नहीं था। करोड़ों की लागत से बनी इस इमारत का निर्माण पूरा होने के बाद प्रशासन को इसकी सुध आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह ने बताया कि दोनों इमारतों में आवागमन के लिए सिंचाई विभाग की हरित पट्टिका को उजाड़ कर उसका इस्तेमाल किया गया है, सिंचाई विभाग से जानकारी मांगी है। बिल्डिंग के निर्माण के दौरान ऊ र्जा निगम, जिला पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं की इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed