फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पूर्व कुश्ती खिलाड़ी से 2.86 करोड़ रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पूर्व कुश्ती खिलाड़ी के 2.86 करोड़ रुपये हड़पे
विज्ञापन

- दो आरोपियों ने किताबों के व्यापार में दिया धोखा, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। किताबों के व्यापार में धोखाधड़ी करते हुए थाना देहात क्षेत्र के एडवोकेट कालोनी निवासी पूर्व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रामकुमार त्यागी से दो लोगों ने करीब 2.86 करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एडवोकेट कालोनी निवासी रामकुमार त्यागी कुश्ती के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वे कुश्ती संघ के सचिव और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन तथा जिला क्रिकेट एसोसिएशन में संरक्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नगर कोतवाली क्षेत्र के संजय विहार निवासी अजय मित्तल और अमित गोयल से जान पहचान थी। अजय मित्तल से उनके परिवार जैसे रिश्ते थे। वह मित्तल बुक सेलर्स एड स्टेशनर्स के नाम से रेलवे रोड पर दुकान करता था। कुछ वर्ष पहले अजय ने बताया कि उसका कारोबार सही ढंग से नहीं चल रहा है और उस पर कर्जा हो गया है। आरोपी ने उससे व्यापार में रुपये लगाने की बात कही। पारिवारिक संबंध होने के चलते वे व्यापार में रुपये लगाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद व्यापार में साझेदारी के संबंधित सत्यापित दस्तवेज तैयार कराए और अजय को रुपये दे दिए। दुकान का पूरा कामकाज अजय मित्तल और अमित गोयल देखते थे। व्यापार में धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने उसके 2.86 करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मामले में अजय मित्तल और अमित गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed