{"_id":"62867a67138d801da375ab6d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238675352","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड होंगे तैनात
हापुड़। व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल देने के लिए शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सुरक्षा गार्ड तैनात कराने, बाजारों से सफाई कराते हुए और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग की। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाजारों में व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए, अतिक्रमण अभियान के अलावा नगर निकाय के बाजारों में सफाई के आदेश दिए। इसके अलावा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। जिन व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर है, उन्हें प्रेरित किया जाए कि पुलिस की सहमति के बाद निजी गार्डाें की तैनाती करें।
इसके अलावा उन्होंने व्यापारिक संगठनों से लगातार बैठकें करने और उनके सुझावों और समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठनों से अधिकारी लगातार संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।