{"_id":"628528571180c5430717b7a3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2386169167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष का निर्माणाधीन शिक्षण संस्थान किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष का निर्माणाधीन शिक्षण संस्थान किया सील
विज्ञापन
धौलाना में एसडीएम द्वारा सील किया गया भवन।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष का निर्माणाधीन शिक्षण संस्थान सील
धौलाना। एसडीएम सुनीता सिंह ने बुधवार को गांव रावली में गंगनहर रोड मंसूरी पर बिना मानचित्र व अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन न करते हुए निर्माणाधीन शिक्षण संस्थान को सील कर दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी द्वारा एसएसएससीजीसी गर्ल्स हॉस्टल व एकेडमिक ब्लॉक के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर शिकायत मिली थी कि यह भवन अग्नि सुरक्षा व ढांचागत सुरक्षा का पालन करते हुए नहीं बनाया जा रहा है। जिसकी जांच के लिए जिलाधिकारी ने उन्हें आदेश किए थे। उनके द्वारा कुछ दिन पहले निरीक्षण किया था, जिसमें काफी खामियां मिली। इसको लेकर भवन स्वामी को कई नोटिस जारी किए गए लेकिन मानकों का पालन नहीं किया गया। बुधवार को टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने करीब सोलह हजार वर्ग मीटर में बन रहे इस भवन को सील कराया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

धौलाना में भवन सील करने पहुंची एसडीएम व पुलिस बल- फोटो : HAPUR
विज्ञापन