{"_id":"627e8bc33f0a9342ab46b1b0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238356184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.45 लाख रुपये हड़पे
हापुड़। वाणिज्य कर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी परवेंद्र सिंह से दो लोगों ने 2.45 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
परवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर निवासी अजय शर्मा और पिंटू शर्मा नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित वाणिज्य कर विभाग में कर्मचारी हैं। कुछ दिन पहले मुलाकात के बाद दोनों ने उसकी नौकरी वाणिज्य कर विभाग में लगवाने का झांसा दिया था। नौकरी लगवाने की ऐवज में 2.45 लाख रुपये की मांग की। इन दोनों की बातों में आकर वह नौकरी के लिए तैयार हो गया और उन्हें रुपये दे दिए। काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर उसे पता चला कि आरोपियों ने उसे धोखा दिया है। जिसके बाद से वह उनसे रुपये वापस मांग रहा है। लेकिन रुपये वापस मांगने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।