{"_id":"627e840690d14d4938565bc0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238352129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों को अगले माह से गेहूं कम चावल ज्यादा मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड धारकों को अगले माह से गेहूं कम चावल ज्यादा मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डधारकों को अगले माह से गेहूं कम चावल ज्यादा मिलेगा
हापुड़। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कार्ड धारकों को अगले माह से गेहूं नहीं मिलेगा। इसका कारण गेहूं की खरीद में बड़ी गिरावट माना जा रहा है। इस बाद केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत गेहूं आवंटित नहीं किया है। जबकि इसके स्थान पर दो किलो से बढ़ाकर पांच किलो चावल दिया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत पहले की तरह राशन दिया जाएगा।
जिले में दो लाख 13 हजार 491 पात्र गृहस्थी 8805 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। कार्ड धारकों को अभी तक पीएमजीकेवाई के तहत प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल देने का प्रावधान था। इसके अलावा मुख्यमंत्री योजना की ओर से कार्ड धारकों को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल, एक नमक का पैकेट, एक किलो चना व एक लीटर रिफाइंड तेल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योजना के तहत मिल रही खाद्य सामग्री जून तक जारी रहेगी। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिले वाला गेहूं अब नहीं मिलेगा। इसके स्थान पर पांच किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से यह संशोधन किया गया है। पिछले दो माह में किसी भी प्रकार के खाद्यान्न वितरण में कटौती नहीं की गई है। अब नए आदेशों के तहत वितरण होगा।