{"_id":"627947e44211fa71a12a17b8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd238146214","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों ने ली जान, 30 हजार का उधार बन गया 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों ने ली जान, 30 हजार का उधार बन गया 3.50 लाख
विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूदखोरों ने ली जान, 30 हजार का उधार बन गया 3.50 लाख
हापुड़। सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी महेंद्र सिंह(30) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। तीन दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मृतक ने सूदखोरों से छह वर्ष पूर्व कुछ रुपये उधार लिए थे, लेकिन आरोपियों ने लाखों रुपये बकाया दर्शाया हुआ था, रकम वापसी के लिए उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव चमरी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसका भांजा महेंद्र पत्नी और तीन बच्चों के साथ थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान में रहता था। छह वर्ष पहले महेंद्र ने भारत और नरेश से करीब 30 हजार रुपये उधार लिए थे। तीन साल पहले उसने 70 हजार रुपये इन लोगों को चुका दिए थे। लेकिन बावजूद आरोपियों ने गलत तरीके से ब्याज लगाकर उस पर 3.50 लाख रुपये बकाया दर्शा दिए थे। इसे लेकर उसे बार- बार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं रुपये न लौटाने पर महेंद्र को उसके मकान पर कब्जा करने की भी धमकी दी थी। उसकी भैंस खोलकर भी ले जाने का प्रयास किया। कई बार लोगों के बीच में उसे अपमानित भी किया गया।
आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पांच मई को महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। अस्पताल में पुलिस ने भी महेंद्र के बयान दर्ज किए थे। जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई थी। सात मई को उपचार के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा था। शाम के समय ही परिजन हाफिजपुर थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। महेंद्र की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। महेंद्र अपने पीछे एक दस वर्ष की बेटी व दो पुत्र छोड़कर गया है। परिवार गरीब है और महेंद्र खेती कर अपना जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
कोट-
सीओ डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिले में साहूकारी के 40 लाइसेंस, धंधे में जुड़े हजारों लोग
जिले में साहूकारी के करीब 40 लाइसेंस हैं। जबकि इस धंधे से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। जरूरत मंदों का फायदा उठाकर मोटे ब्याज पर रकम देने के साथ कमेटी जैसी क्रियाविधि भी जोरों पर हो रही हैं। लॉटरी के मामले में कई बार लोगों की मोटी रकम डूब चुकी है। ऐसे नटवरलाल लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो चुके हैं।
प्लाईवुड व्यापारी ने खुद को मारी थी गोली-
न्यू शिवपुरी निवासी प्लाईवुड व्यापारी राजीव कंसल ने पिछले वर्ष आठ अगस्त को कर्ज के कारण खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन मामला दब गया और अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।