फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चिकित्सक को बर्खास्त करने की तैयारी, वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चिकित्सक को बर्खास्त करने की तैयारी, वेतन रोका
विज्ञापन

निजी अस्पताल की पर्ची देने का मामला -
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का पता लिखी पर्ची थमाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की स्थानांतरण की कार्रवाई पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चिकित्सक का वेतन रोकने के अलावा बर्खास्त करने की संस्तुति की है।
गौरतलब है कि सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. वकार पर कुछ मरीजों को बुलंदशहर रोड स्थित चौहान क्लीनिक के नाम की पर्चियां देने का आरोप लगा था। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने तत्काल चिकित्सक का तबादला कर दिया। हालांकि चिकित्सक का आरोप है कि पर्ची के नीचे जो सरकारी अस्पताल का पर्चा दिख रहा है, वह मेरे द्वारा नहीं लिखा गया है। उसकी लिखी राइटिंग को देखकर भी इसका पता लगाया जा सकता है, किसी ने फंसाने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन

बहरहाल, डीएम ने शुक्रवार रात स्वास्थ्य अफसरों के साथ बैठक की, इस प्रकरण में एसडीएम से भी रिपोर्ट मांगी गई। डीएम ने इस गलती पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई स्थानांतरण की कार्रवाई पर नाराजगी जतायई। चिकित्सक का वेतन रोककर, बर्खास्तगी की कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भेजना गंभीर मामला है, इस प्रकरण में स्थानांतरण समाधान नहीं हैं। चिकित्सक को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं।--मेधा रूपम, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed