फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडर-19 के क्रिकेट ट्रायल में 42 खिलाडिय़ों का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बुधवार को जेएमएस कॉलिज में ट्रायल देने के लिये खड़े बल्लेबाज । संवाद - फोटो : HAPUR
अंडर-19 के क्रिकेट ट्रायल में 42 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में निजामपुर बाईपास स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर अंडर-19 के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें 77 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट किपिंग में प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के बाद समिति ने 42 खिलाड़ियों का चयन किया। इन खिलाड़ियों को तीन टीमों में विभाजित किया गया है, जिनके बीच मैच होंगे, इनमें से 14 बेहतर खिलाड़ियों का मंडल की टीम के लिए चयन होगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अब बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन से हापुड़ और गौतमबुद्धनगर जनपद को संबद्ध कर दिया है। पहले ये जनपद गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के जुड़े हुए थे, जनपद के खिलाड़ियों के ट्रायल भी गाजियाबाद में होते थे। लेकिन इस बार से जनपद में जो भी ट्रायल या लीग मैच, टूर्नामेंट आदि होंगे वह हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से होंगे, जिसका सहयोग बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन करेगी। बुधवार को भी अंडर-19 के ट्रायल जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुए।
विज्ञापन

सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ सुदर्शन त्यागी ने बताया कि अंडर-19 के ट्रायल में 77 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन समिति में हापुड़ से नवीन सचदेवा और आशुतोष शर्मा रहे वहीं बुलंदशहर एसोसिएशन के जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और खिलाड़ी रहे। मुख्य चयनकर्ता पूर्व रणजी खिलाड़ी और बीसीसीआई लेवल वन कोच और भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम मैनेजर सतीश शर्मा रहे। उन्होंने बताया कि सतीश शर्मा भारतीय रेलवे के अंडर-19 व अंडर-22 के मुख्य चयनकर्ता रहे हैं। उन्होंने बताया कि चयन समिति ने बैठक कर प्रदर्शन के आधार पर 42 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है, इन खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व सलेक्टर अमरीश गुप्ता और सलेक्टर मुनेश गिरी ने बताया कि चुने गए 42 खिलाड़ियों की तीन टीमें बनाई जाएंगी। जिला स्तर पर इनके बीच मैच होंगे, प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों की एक टीम तैयार होगी, जिसका मैच मंडल स्तर पर होगा। मंडल स्तर पर हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की टीमों के बीच मैच होंगे, इसके बाद गाजियाबाद जोन के लिए ट्रायल होंगे, वहां से प्रदर्शन के आधार पर ही स्टेट ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन आयुष सिंहल ने बताया कि हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन को स्वीकृति मिलने से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। स्कूल द्वारा एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक रामकुमार त्यागी, रविंद्र गुर्जर, सत्यप्रकाश शर्मा, देवेंद्र नाथ गौड़, शाकुल शर्मा, राशिद अली, मनीष त्यागी, तेजेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका
पूर्व रणजी खिलाड़ी व बीसीसीआई लेवल वन कोच सतीश शर्मा ने कहा कि हापुड़ में क्रिकेट ट्रायल से छुपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। हापुड़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उनके मार्गदर्शन की है। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन युवाओं के इस सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। वह एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग करेंगे।

बुधवार को जेएमएस कॉलिज में ट्रायल देने के लिये पहुंचे खिलाडी। संवाद

बुधवार को जेएमएस कॉलिज में ट्रायल देने के लिये पहुंचे खिलाडी। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed