{"_id":"627166ad71f18e56e3165bcc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd237853996","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.73 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, रुकेगी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.73 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, रुकेगी बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2.73 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, रुकेगी बिजली चोरी
हापुड़। मेरठ में प्रीपेड मीटर लगने के बाद अब हापुड़ में भी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से बिजली आपूर्ति देने की तैयारी है। 2.73 लाख घरों में लगे डिजिटल मीटर को पहले हटाया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, इसके लिे टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग की गड़बड़ी और गलत बिलों से छुटकारा मिल जाएगा, अधिकारी किसी भी मीटर का ऑनलाइन जायजा ले सकेंगे।
जिले के 2.73 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति डिजिटल मीटर से दी जा रही है। सभी घरेलू, कॉमर्शियल कनेक्शन पर मीटर लग चुके हैं। नए कनेक्शन पर नलकूपों पर भी मीटर लगाया जा रहा है। इस व्यवस्था से बिजली का लाइनलॉस काफी हद तक घटा है। लेकिन मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, रीडिंग स्टोर करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
इस समस्या से निजात पाने को अब पीवीवीएनएल ने हापुड़ के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। इसकी कवायद शुरू हो गई है, समस्त डिजिटल मीटर को हटाया जाएगा, जिसके स्थान पर स्मार्ट मीटर से आपूर्ति मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
एक साल से डिजिटल मीटर की कमी
एक साल से डिजिटल मीटर की सप्लाई लगभग ठप पड़ी है। सिर्फ झटपट योजना में होने वाले कनेक्शन के लिए ही सप्लाई दी जा रही है। जिन लोगों के घरों में लगे मीटर छह महीने से खराब हैं, वह अभी भी बदले नहीं जा सके हैं। इस मामले का संज्ञान डीएम ने भी लिया है।
डिजिटल मीटर की स्थिति
डिविजन शहरी ग्रामीण
हापुड़ 61062 32038
गढ़मुक्तेश्वर 9014 82463
पिलखुवा 21870 67310
स्मार्ट मीटर की खूबियां-
उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से वर्तमान शेष बिजली बिल, बिजली की वर्तमान शेष राशि, पिछले महीने खपत बिजली की स्थिति का पता चल सकेगा। इसके जरिए उपभोक्ता बिजली की खपत को नियंत्रण में रख सकेंगे।
धिकारी कार्यालय में बैठे ले सकेंगे जायजा-
स्मार्ट मीटर स्वचालित रूप से अलार्म का उपयोग करता है। अधिकारी इसके जरिए आसानी से अपने कार्यालय में ही बैठ कर मीटर की स्थिति का जायजा ले सकेंगे। इससे चोरी पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
मीटर से छेड़छाड़ का चलेगा पता
बिजली चोरी के मकसद से मीटर के साथ छेड़छाड़ करना या उसे शंट कर देने की स्थिति में अधिकारी वास्तविकता को जान सकेंगे। इसके लिए मीटर में एक विशेष चिप होगी, जिसके जरिए प्रयोग की गई आपूर्ति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
कोट-
पीवीवीएनएल द्वारा स्मार्ट मीटर की कवायद शुरू की गई है, फिलहाल उपभोक्ता को डिजिटल मीटर से सप्लाई दी जा रही है। स्मार्ट मीटर का स्टाक मिलते ही इन्हें लगवाना शुरू कर दिया जाएगा।--यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।