{"_id":"626ae07300e1e842684613c5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2376013124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बसें जब्त, 17 स्कूली वाहनों ने कराई फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस बसें जब्त, 17 स्कूली वाहनों ने कराई फिटनेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस बसें जब्त, 17 स्कूली वाहनों ने कराई फिटनेस
हापुड़। स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस की सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले भर की 17 स्कूल बसों ने सेंटर पर फिटनेस कराई। अभी तक कुल 34 वाहनों द्वारा फिटनेस कराई जा चुकी है। हालांकि अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और दस स्कूली वाहनों को सीज किया गया।
गाजियाबाद में छात्र की मौत के बाद प्रदेश भर में स्कूली बसों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग द्वारा हापुड़ और गढ़ क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। अच्छी बात यह है कि परिवहन विभाग की सख्ती का असर अब दिखाई देना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले तक फिटनेस कराने वाले वाहनों का आंकड़ा मात्र चार पर अटका हुआ था। लेकिन पिछले दो दिनों में आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। परिवहन विभाग स्थित फिटनेस सेंटर पर बृहस्पतिवार को ही 17 वाहनों ने पहुंचकर फिटनेस कराई है। अब जिले में फिटनेस कराने वाली बसों की संख्या 34 पहुंच गई है। हालांकि अभी भी 139 वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस होनी है। एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल संचालकों से लगातार इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है। फिटनेस के लिए वाहन आ रहे हैं। बढ़ते आंकड़े से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और स्कूल संचालकों की ओर से फिटनेस कराई जाएगी।