फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गांव ददायरा में दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी फसल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव ददायरा में दबंगों ने ट्रैक्टर से जोत दी फसल
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में दबंगों ने खेत में खड़ी फसल को जबरन जोत दिया। विरोध पर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी। गांव ददायरा निवासी पूजा ने बताया कि गांव में उसकी जमीन है। इस जमीन पर गांव निवासी अमरजीत और पिंटू उर्फ बनवारी काफी दिनों से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस जमीन पर वर्तमान में उसने गेहूं की फसल बोई हुई है। आरोप है कि 27 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने अपने 17 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जबरन पीड़ित के खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और फसल जोते जाने का विरोध किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौज व अभद्रता कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed