{"_id":"626984e1c60e026028590c37","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd237549966","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पेड़ में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से पेड़ में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेशन लाइन से निकली चिंगारी से पेड़ में लगी आग
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के शाहपुर जट्ट गांव में हाईटेशन लाइन में अचानक चिंगारी निकलने से पेड़ में आग लग गई। पेड़ के बीच से ही हाईटेशन लाइन गुजर रही थी। आग पेड़ के नीचे पड़े कचरे में लगने के बाद पास ही के एक गेहूं के खेत में जा पहुंची। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बुधवार को शाहपुर जट्ट के ग्रामीणों ने पेड़ में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। जिसके बाद बड़े नुकसान की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पेड़ को ही काट दिया। जिसके बाद पेड़ की आग को बुझाया जा सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ का हटाकर बिजली को सुचारु कराया। एसडीओ प्रभव हरित गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया।